ग्रेजुएट स्कूल
होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र (टी.आई.एफ.आर.) विज्ञानशिक्षा में ग्रेजुएट स्कूल संचालित करता है। ग्रेजुएट स्कूल में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी पाठ्यक्रम, क्षेत्र कार्य और परियोजना कार्य के कार्यक्रम के ज़रिए तर्क-वितर्क द्वारा अनुसंधान के एक स्वीकृत विषय द्वारा टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (जो एक डीम्ड विश्वविद्यालय है) की विज्ञानशिक्षा में पीएच.डी. की डिग्री के लिए कार्य करते हैं। ग्रे. स्कू. के पूर्णकालिक छात्रों को शोधछात्र कहा जाता है। उन्हें मासिक छात्रवृत्ति और आकस्मिक व्यय के लिए वार्षिक अनुदान मिलता है।
प्रवेश से सम्बन्धित नियमों, अपेक्षित विषय और विज्ञान शिक्षा में पीएच.डी. की डिग्री की विस्तृत जानकारी के लिए विषय मार्गदर्शन पर जाइये।
होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र में स्नातक अध्ययन में एक सार तथा विशिष्ठ पाठ्यक्रम जैसे अनुसंधान कार्य-प्रणाली, संज्ञानात्मक मनोविज्ञान, शिक्षा का समाजशास्त्र, विज्ञान एवं गणित शिक्षा से सम्बन्धित इतिहास एवं दर्शनशास्त्र, सांख्यिकी प्रक्रिया, आदि शामिल हैं। साथ ही साथ व्यापक सामग्री पर आधारित विज्ञान एवं गणित के विषय मौजूद हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों की एक द्योतक सूची उपलब्ध है।
केन्द्र में अनुसंधान के व्यापक क्षेत्रों, तथा शोध के कुछ विशिष्ट विषयों के लिए देखें शोध एवं विकास।
केन्द्र के सदस्यों भारत तथा विदेशों से आए आगंतुकों द्वारा वर्ष भर चलने वाले सेमिनार तथा औपचारिक वार्ताओं से केन्द्र में एक जीवंत बौद्धिक माहौल बना रहता है। केन्द्र समय-समय पर विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी शिक्षा में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करता रहता है।
विषय दिशानिर्देश ग्रेजुएट पाठ्यक्रम |
शोध क्षेत्र पीएच. डी. परियोजना |
शोधछात्र प्राध्यापक मंडल |