सदस्य
केन्द्र में 18 अकादमिक सदस्य हैं, अकादमिक कार्यक्रमों में सहायता प्रदान करने हेतु 25 वैज्ञानिक सदस्य तथा तकनीकी स्टाफ नियुक्त हैं। केन्द्र में 17 प्रशासनिक सदस्य तथा 8 सहायक स्टाफ हैं। केन्द्र के अनुसंधान तथा विकास कार्यक्रमों में विजिटिंग सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हैं। वर्तमान समय में इसमें 16 शोधछात्र हैं जो विज्ञान शिक्षा में शोधरत हैं, विजिटिंग साइंटिस्ट तथा अध्यापक, तथा लगभग 50 परियोजना सहायक शामिल हैं। परियोजना सहायक वे युवा स्नातक तथा परास्नातक हैं जो केन्द्र के विविध क्षेत्र की परियोजनाओं तथा विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में सहायक हैं।
होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र के संस्थापक निदेशक स्व.वी.जी. कुलकर्णी का कार्यकाल जुलाई 1974 से 30 सितम्बर 1994 तक रहा। अरविन्द कुमार 1 अक्टूबर 1994 से 31 अक्टूबर 2008, अपनी सेवानिवृत्ति तक केन्द्र निदेशक रहे। एच. सी. प्रधान 1 नवम्बर 2008 से 30 जून 2011 तक केन्द्र निदेशक के पद पर कार्यरत रहे। जयश्री रामदास केन्द्र निदेशक हैं। चित्रा नटराजन संकाय की डीन हैं। विजय सिहं विज्ञान ओलम्पियाड के राष्ट्रीय समन्वयक हैं तथा माधवी गायतोंडे केंद्र की प्रशासनिक शाखा की प्रमुख हैं।
| प्राध्यापक | विजिटिंग फेलो |
| विजिटिंग प्रोफेसर | शोधछात्र |
| पूर्व सदस्य | वैज्ञानिक स्टाफ |
| सिस्टम प्रशासक | प्रशासनिक
स्टाफ |
| तकनीकी स्टाफ | परियोजना
स्टाफ |
| सहायक स्टाफ |
|
टीआईएफआर महिला सेल |


